ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

सीवान बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपी सगीर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

SIWAN: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कर गांव में रविवार की दोपहर हुए बम ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी सगीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ में जुटी है। घटना

सीवान बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपी सगीर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SIWAN: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कर गांव में रविवार की दोपहर हुए बम ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी सगीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ में जुटी है। घटना के तमाम बिंदुओं की पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। 


गौरतलब है कि रविवार को जुड़कर गांव में बम विस्फोट की घटना हुई थी। जिसमें पिता विनोद मांझी और 2 वर्षीय पुत्र सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया था। बम ब्लास्ट की घटना के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सगीर के घर पर छापेमारी की इस दौरान पहले 3 महिला को हिरासत में लिया गया। महिलाओं की निशानदेही पर मुख्य अभियुक्त सगीर को पुलिस ने धड़ दबोचा।  


हुसैनगंज के थानाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि कल से ही छापेमारी चल रही थी और इस दौरान पता चला कि मुख्य आरोपी सगीर सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करा रहा है। क्योंकि ब्लास्ट के दौरान वह भी घायल हो गया था। फिर क्या था पुलिस हरकत में आई और अस्पताल से उसे गिरफ्तार कर थाने ले गयी। थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि इस मामले का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस करेगी।


गौरतलब है कि सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन गांव में बम धमाके में दो लोग घायल हो गए थे। घायलों की पहचान विनोद मांझी और सत्यम के रूप में की गई थी। सत्यम की उम्र महज 2 साल है तो जो विनोद मांझी का बेटा है। इस घटना के बाबत बताया गया था कि विनोद मांझी बाजार से आ रहा था तभी इसी दौरान किसी ने झोले में लाकर उसे बम थमा दिया। जो कुछ ही देर बाद ब्लास्ट हो गया।  

रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan

FirstBihar संवाददाता