ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सिवान : फास्ट फूड दुकान में तीन लाख की चोरी, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों को पकड़ने की कोशिश

Siwaan : बिहार से सिवान से चोरी की बड़ी वारदात निकल कर सामने आ रही है। यहां के एक फास्ट फूड दुकान को चोरो ने निशाना बनाया और रेफ्रिजरेटर, मेकिंग चूल्हा गैस सिलेंडर समेत लाखों रुपए स

सिवान : फास्ट फूड दुकान में तीन लाख की चोरी, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों को पकड़ने की कोशिश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Siwaan : बिहार से सिवान से चोरी की बड़ी वारदात निकल कर सामने आ रही है। यहां के एक फास्ट फूड दुकान को चोरो ने निशाना बनाया और रेफ्रिजरेटर, मेकिंग चूल्हा गैस सिलेंडर समेत लाखों रुपए से अधिक की सामग्री पर हाथ साफ कर चलते बने। 


जानकारी के अनुसार, सिवान जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोर आए दिन नई - नई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हालात ऐसे है कि छोटे-छोटे दुकानों को भी अब खूब निशाना बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में एक और मामला सामने आया है। जहां एक फास्ट- फ़ूड के दूकान पर चोरी हो गई। दूकानदार से मिली जानकरी के अनुसार दुकान मालिक रविवार की सुबह हुई तो लोगों ने उन्हें बताया कि आपके करकटनुमा दुकान का शेड तोड़कर चोरी कर चोर फरार हो गए हैं। 


इसके आगे दुकान मालिक ने बताया है कि दुकान में रखे फ्रिज, फास्टफूड मेकिंग चूल्हा, गैस सिलेंडर समेत अन्य कई सामान और गल्ले में रखे 5000 हजार रुपए समेत करीब तीन लाख की संपत्ति की चोरी हुई है। बता दें कि, चोर दुकान का सब सामान उठा ले गए। वहीं, मड़कन के रहने वाले दुकानदार खजांती यादव ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दुकानदार का कहना है कि वह रात में अपना फास्ट फूड दुकान बंद करके घर पर सोने चले गया था. तभी चोरो ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है।  दुकान में चोरी की घटना के बाद हुसैनगंज पुलिस का कहना है कि इस मामले में उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है पुलिस मामले की जांच कर रही है आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से भी चोरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।