ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

सीवान में 500 रुपये के लिए मर्डर, बकाया रुपया मांगने पर दुकानदार को चाकुओं से गोदा

SIWAN : सीवान में महज 500 रुपये के लिए एक मुर्गा दुकानदार की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोगों पर लगा है. घटना भगवानपुर थाना

सीवान में 500 रुपये के लिए मर्डर, बकाया रुपया मांगने पर दुकानदार को चाकुओं से गोदा
Anamika
2 मिनट

SIWAN : सीवान में महज 500 रुपये के लिए एक मुर्गा दुकानदार की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोगों पर लगा है. 

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के नाथू मोर बाजार की है. मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़ी तख्त गांव के रहने वाले मुर्गा दुकानदार जाकिर हुसैन के रुप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जाकिर हर दिन की तरह गुरुवार की रात भी अपने दुकान में मुर्गा बेच रहा था, तभी पड़ोस के कुछ लोग आए और मुर्गा लेने की बात कही. 

इसपर जाकिर ने कहा कि पहले का 500 रुपये बकाया है उसे देने पर ही वह मुर्गा देगा. इसी बात को लेकर दुकानदार और मुर्गा लेने आए लोगों के बीच बहस होने लगी. तभी उनलोगों ने जाकिर पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई.  हत्या की वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया. वहीं  हत्या के आरोपी मुन्ना साह को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जो भी आरोपी होंगे उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.