ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

शराबबंदी का उड़ा रहा था मजाक, चढ़ गया पुलिस के हत्थे

SIWAN: कल हमने दिखाया था कि कैसे सीवान में एक शख्स शराबबंदी का मजाक उड़ा रहा है। सोशल मीडिया पर उसका यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा था। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्

शराबबंदी का उड़ा रहा था मजाक, चढ़ गया पुलिस के हत्थे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SIWAN: कल हमने दिखाया था कि कैसे सीवान में एक शख्स शराबबंदी का मजाक उड़ा रहा है। सोशल मीडिया पर उसका यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा था। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे धड़ दबोचा है। इस शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार शख्स की पहचान असाव थाना क्षेत्र के बिकुर निवासी अभिषेक तिवारी के रुप में हुई है।


गौरतलब है कि बिहार के सीवान जिले में शराब की सप्लाई का प्रचार करते एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। युवक पुलिस के सामने ही शराब का प्रचार कर रहा था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की। युवक ने बाइक को नाव का रूप दिया और नाव पर यह लिखा कि बलिया से दरौली दारू सप्लाई थोक एवं खुदरा विक्रता। वायरल वीडियो में युवक यूपी से सीवान तक शराब की सप्लाई की बात करता नजर आ रहा था। 


इस वायरल वीडियो की जांच के आदेश सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने दिया था। उनका कहना था कि सीवान के जीरादेई में मामला सामने आने के बाद एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। वायरल वीडियो में जो शख्स बाइक को नाव का शक्ल देकर उस पर शराब सप्लाई का थोक एवं खुदरा विक्रेता लिखकर घूम रहा है उसकी पहचान की गयी और गिरफ्तार किया गया। अब युवक को जेल भेज दिया गया है। 


वायरल इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था। जो बिहार में शराबबंदी कानून पर सवाल खड़ा कर रहा था। बाइक को नाव का आकार दिया गया था और उस पर यह लिखा गया था कि बलिया से दरौली दारू सप्लाई का थोक और खुदरा विक्रेता लिखा गया। वीडियो में यह दिख रहा था कि कैसे यह शख्स पुलिस के सामने ही बोर्ड लगाकर घूम रहा था। 


ऐसी बात नहीं है कि पुलिस की नजर उस पर नहीं गयी थी लेकिन पुलिस ने मौके पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब जब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है तब पुलिस तत्पर हुई और मामले की छानबीन शुरू की गयी।