ब्रेकिंग
लुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलान

सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़े ट्रॉली बैग से बुजुर्ग की लाश बरामद, इलाके में सनसनी

SIWAN: सड़क किनारे लावारिस हालत में एक ट्रॉली बैग रखा हुआ मिला था। संदिग्ध हालत में पड़े ट्रॉली बैग पर जैसे ही लोगों की नजर गई भीड़ लग गयी। लोग यह जानने को उत्सुक हो गये कि आखिर इस

सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़े ट्रॉली बैग से बुजुर्ग की लाश बरामद, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: सड़क किनारे लावारिस हालत में एक ट्रॉली बैग रखा हुआ मिला था। संदिग्ध हालत में पड़े ट्रॉली बैग पर जैसे ही लोगों की नजर गई भीड़ लग गयी। लोग यह जानने को उत्सुक हो गये कि आखिर इस बैग में है क्या? कही इस बैग में बम तो नहीं है। इस बात से डरे सहमे लोगों ने बैग को हाथ तक नहीं लगाया और इसकी सूचना लोकल पुलिस की दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बैग को खोला तो हैरान रह गयी। 


दरअसल बैग से एक बुजुर्ग की लाश मिली। बैग से लाश मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद लाश की शिनाख्त की गयी। मामला सीवान के महाराजगंज थाना के पोखरा इलाके का है। मृतक की पहचान जीबी नगर तरवारा थाना के माधवपुर निवासी रामपुकार तिवारी के बेटे 65 वर्षीय हरे कृष्ण तिवारी के रूप में की गयी। जो जमीन का कारोबार किया करते थे। 


फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की छानबीन शुरू की। बुजुर्ग के शरीर पर कही किसी तरह के चोट का निशान नहीं है। मृतक के बेटे मिथिलेश तिवारी ने बताया कि रविवार को बाइक सवार दो लोग उनके घर पर आए थे। जिनके साथ उनके पिता घर से निकले थे लेकिन लौटकर घर नहीं आए। आज उनका शव सड़क किनारे लावारिस रखे ट्रॉली बैग से बरामद किया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि हत्या कैसे हुई इस बात का पता अभी नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।