ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

राजद विधायक के दामाद को अपराधियों ने बनाया निशाना, ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में सनसनी

SIWAN : बिहार में बेलगाम अपराधियों ने अंदर से खाकी का भय खत्म हो गया है. आये दिन बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल जा रहे हैं और यहां की पुलिस हाथ मलती रह जा र

राजद विधायक के दामाद को अपराधियों ने बनाया निशाना, ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

SIWAN :  बिहार में बेलगाम अपराधियों ने अंदर से खाकी का भय खत्म हो गया है. आये दिन बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल जा रहे हैं और यहां की पुलिस हाथ मलती रह जा रही है. बीते दिन राजधानी पटना में रुपेश सिंह की हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बुधवार की देर रात अपराधियों ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद विधायक के दामाद को निशाना बनाया है.


घटना सीवान जिले के नगर थाना इलाके की है, जहां सदर अस्पताल के ठीक सामने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी के दामाद की दुकान सद्भावना मेडिकल पर बुधवार की रात अपराधियों ने फायरिंग की है. इस घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गए हैं. हालांकि इस घटना में विधायक अवध बिहारी चौधरी के दामाद की जान बाल-बाल बची है. 


इस बड़ी वारदात के संबंध में जानकारी मिली है कि सद्भावना मेडिकल हॉल पर ग्राहकों की भीड़ दवा लेने के लिए थी. इसी बीच अपाची बाइक से दो अपराधी आए और दुकान मालिक को निशाना लगाते हुए दुकान में फायरिंग कर दिया. संयोग था कि गोली दुकान के मालिक या किसी कर्मचारी को नहीं लगी. 


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. सीवान के एसपी अधीक्षक अभिनव कुमार को भी इस घटना की जानकारी दी गई है. अजय कुमार ने बताया कि उन्हें किसी से विवाद नहीं है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटनास्थल से 9 एमएम पिस्तौल का खोखा बरामद किया है.  दुकान पर फायरिंग की घटना को लेकर आसपास के व्यापारियों में दहशत कायम हो गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता