ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पूर्व मुखिया प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

SIWAN: खबर सीवान की है, जहां मैरवा थाना इलाके के बड़कागांव पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व मुखिया प्रत्याशी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना

पूर्व मुखिया प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

SIWAN: खबर सीवान की है, जहां मैरवा थाना इलाके के बड़कागांव पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व मुखिया प्रत्याशी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है। मृतक मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली के रहने वाले दीनानाथ सिंह का 53 साल के बेटे दिलीप सिंह बताये जा रहे हैं। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है।



मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप सिंह अपनी बाइक से उत्तर प्रदेश के सुंदर पार्क गए हुए थे। मैरवा के बड़कागांव पंचायत के सीमावर्ती इलाके में पहुंचते ही अपराधियों ने उन्हें अपना निशाना बना लिया और उन्हें गोली मार दी। इसके बाद पूर्व मुखिया प्रत्याशी के सर में गोली लगने से अपने बुलेट बाइक से गिर गए जिसके बाद उनकी स्पॉट डेथ हो गई।



घटना को लेकर जो खबर सामने आई है, उसके मुताबिक दिलीप सिंह की हत्या के बाद सुनसान जगह पर वैसे ही उनका शव पड़ा रहा। जब लोगों ने शव को देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद घटना की सूचना परिजनों और स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, परिजनों के बीच चीख पुकार मच गया है।

टैग्स