ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

मौत का पैगाम बना फ़ोन कॉल : बात करते -करते कुएं में गिरा किशोर, मौत से मचा कोहराम

SIWAN : बिहार के सिवान से एक अजीबो- गरीब खबरें निकल कर सामने आई है। यहां एक युवक फ़ोन पर बातचीत करते - करते कुएं में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। यह लड़का महज 17 साल का बताया जा रह

मौत का पैगाम बना फ़ोन कॉल : बात करते -करते कुएं में गिरा किशोर, मौत से मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : बिहार के सिवान से एक अजीबो- गरीब खबरें निकल कर सामने आई है। यहां एक युवक फ़ोन पर बातचीत करते - करते कुएं में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। यह लड़का महज 17 साल का बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के सिवान के रघुनाथपुर बाजार में एक 17 साल का एक किशोर  फोन पर किसी से बात कर रहा था। यह किशोर कॉल में इतना मशगूल था कि, उसे सामने कुआं नहीं दिखा और बात करते -करते सीधा कुएं में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली है।  पुलिस की टीम फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि किशोर किस से बात कर रहा था इस बात की जांच की जा रही है। 


इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, रविवार की रात सभी लोग एक साथ खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे. तभी अचानक घर से फोन से बात करते हुए किशोर घर के बाहर निकला और दरवाजे के सामने बने कुंए में जा गिरा। उधर, जब आधे घंटे बाद उसके घर वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते गांव के लोग इकट्ठा हो गए। तब किसी ने टॉर्च जला कर कुंए में देखा तो किशोर का शव तैरता दिखा। इसके बाद  आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह मृतक के शव को बाहर निकाला गया और सीवान सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  मृत किशोर की पहचान हरेराम यादव के पुत्र 17 साल के राहुल के रूप में हुई है।


वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद थानाध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि बीती देर रात एक युवक घर से फोन पर बात करते हुए निकला और पास ही के कुंए में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि, वह किस से बात कर रहा था यह पता नहीं चल सका है। कॉल जांच के बाद पता चलेगा। आशंका जताई जा रही कि मामला आत्महत्या का भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।