ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

ससुराल वालों को चूना लगाकर चंपत हुई 'लुटेरी दुल्हन', शादी के 4 दिन बाद ही गहने-पैसे लेकर हुई फरार

SIWAN: सीवान में एक लुटेरी दुल्हन ने शादी के 4 दिनों के बाद ही अपने ससुराल वालों को लूट लिया. गहने-पैसे लेकर नई नवेली दुल्हन चंपत हो गई. घटना जीबीनगर थाना क्षेत्र के उसरी गांव

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

SIWAN: सीवान में एक लुटेरी दुल्हन ने शादी के 4 दिनों के बाद ही अपने ससुराल वालों को लूट लिया. गहने-पैसे लेकर नई नवेली दुल्हन चंपत हो गई. घटना जीबीनगर थाना क्षेत्र के उसरी गांव की है. बताया जा रहा था कि परिवार में 4 दिन पहले ही नई नवेली दुल्हन ने कदम रखा था. शादी के बाद दुल्हन के स्वाभाव से परिवार के सभी लोग खुश थे. किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि महज 4 दिनों में ही दुल्हन उन्हें लूट कर फरार हो जाएगी.


बताया जा रहा है कि रविवार की रात अचानक नई दुल्हन लापता हो गई. परिवार के लोगों ने जब खोजबीन की तो पता चला कि घर के कीमती गहने और रुपये लेकर वह फरार हो गई है. जिसके बाद ससुरालवालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की.


वहीं महिला के परिवार वालों ने कुछ और कहानी बयां की है. महिला के परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है. युवती के पिता ने पति समेत ससुराल के 6 लोगों पर दहेज के लिए हत्या करके शव को गायब करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस दोनों एंगल से घटना की जांच कर रही है.




 


टैग्स