ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

ज्वेलरी शॉप से एक करोड़ की लूट, दुकान के मालिक को मारी गोली, आधा दर्जन अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां एक करोड़ से अधिक की लूट की बात सामने आ रही है। चौक बाजार स्थित अर्चना ज्वेलर्स को आधा दर्जन पराधियों ने निशाना बनाया है। सोमव

ज्वेलरी शॉप से एक करोड़ की लूट, दुकान के मालिक को मारी गोली, आधा दर्जन अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां एक करोड़ से अधिक की लूट की बात सामने आ रही है। चौक बाजार स्थित अर्चना ज्वेलर्स को आधा दर्जन पराधियों ने निशाना बनाया है। सोमवार की शाम हेलमेट और मास्क पहनकर आए बदमाशों ने दुकान मालिक को गोली मारकर एक करोड़ से अधिक के आभूषण व नकद लूट लिए। 


लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भागने के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। अपराधियों ने दुकान के मालिक सुभाष कुमार सोनी के बाएं पैर में गोली मारी जिससे वे घायल हो गये। 


उन्हें आनन फानन में इलाजे के लिए सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। फिलहाल पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में जुटी है। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा, एक मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।


अर्चना ज्वेलर्स के कर्मचारियों ने बताया कि पहले एक ग्राहक दुकान में आए जिन्हें आभूषण दिखाया जा रहा था। तभी इसी दौरान आधा दर्जन की संख्या में अपराधी दुकान में घुसे जो हथियारों से लैंस थे। चेहरे पर मास्क और सिर पर हेलमेट पहने हुए थे जो लूटपाट करने लगे। 


जब इसका विरोध दुकान के मालिक ने किया तो उनके पैर में गोली मार दी। दुकान के अंदर मौजूद ग्राहक का मोबाइल और गहना सहित लाकर में रखे नकद लेकर बदमाश कई राउंड फायरिंग करते हुए भाग निकले। लूटे गये गहनों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये से अधिक बतायी जा रही है। इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।