ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

इंडियन बैंक से 20 लाख की लूट, दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

SIWAN: सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। बेखौफ अपराधियों ने इंडियन बैंक की शाखा को अपना निशाना बनाय

इंडियन बैंक से 20 लाख की लूट, दिनदहाड़े नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। बेखौफ अपराधियों ने इंडियन बैंक की शाखा को अपना निशाना बनाया है। इंडियन बैंक की शाखा में घुसे आधा दर्जन अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंककर्मियों को बंधक बनाकर बैंक में रखे 20 लाख लूट लिये और मौके से फरार हो गये। 


लूट की इस बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि सभी अपराधी चेहरे पर नकाब पहने हुए थे। बैंक खुलने के कुछ घंटे बाद अपराधी अचानक इंडियन बैंक की शाखा में एक साथ घुस गये और सबसे पहले बैंक के मैनेजर और कर्मचारियों गन प्वाइंट पर लिया और लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। 20 लाख लूटने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये।


इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीवान एसपी और एसडीपीओ पहुंचे जिसके बाद पूरी घटना की जानकारी ली। नगर थाना क्षेत्र के छपरा रोड राजेन्द्र पथ में लूट की हुई इस बढ़ी घटना की जांच पुलिस कर रही है। बैंक और इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है।