ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

दूसरे धर्म के लड़के से युवती ने रचा ली शादी, नाराज भाई ने थाने में ही बहन पर चला दी गोली

SIWAAN : बिहार के सिवान में एक भाई को अपनी बहन का दूसरे समुदाय में शादी करना इतना नागवार गुजरा कि उसने सरे आम थाने के अंदर ही पिस्टल निकाल गोली चला दी, लेकिन मिस फायर की वजह से बहन

दूसरे धर्म के लड़के से युवती ने रचा ली शादी, नाराज भाई ने थाने में ही बहन पर चला दी गोली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAAN : बिहार के सिवान में एक भाई को अपनी बहन का दूसरे समुदाय में शादी करना इतना नागवार गुजरा कि उसने सरे आम थाने के अंदर ही पिस्टल निकाल गोली चला दी, लेकिन मिस फायर की वजह से बहन की जान बच गई। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पिस्टल को जब्त कर लिया। वहीं लड़की के भाई को गिरफ्तार कर लिया। 


दरअसल,  सीवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र में एक भाई अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज होकर उसपर पिस्टल तान दी। इतना ही नहीं बल्कि लड़की के भाई ने थाने में पहुंचकर थाने में गोली भी चलानी चाही। लेकिन, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने  युवक के पास से तीन गोली और एक खोखा बरामद किया है।


 बताया जा रहा, नगमा परवीन और उसके गांव का ही एक हिंदू युवक अरुण राम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। दो महीना पहले नगमा ने अपना घर छोड़ दिया और प्रेमी अरुण के साथ जाकर शादी रचा ली। ऐसा करने के बाद उसके परिजनों ने थाने में अरुण के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी। जिसके बाद यह पूरा मामला शुरू हुआ। अपहरण की शिकायत के बाद जब पुलिस लड़की को बरामद कर थाने लेकर आई और लड़की के परिजन को इसकी जानकारी दी तो थाना परिसर में ही लड़की के भाई सरताज ने अपनी बहन पर पिस्टल तान दी। उसने अपनी बहन पर फायरिंग भी कर दिया, लेकिन संयोग से वह बच गई। वहीं, इस पूरी घटना के बाद लड़की को महिला थाना की पुलिस के साथ मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। 


इधर, इस मामले को लेकर सराय ओपी थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि लड़की के परिजनों ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लड़की को बरामद करने के बाद लड़की का भाई थाना पहुंच गया। उसके पास से पिस्टल बरामद किया गया है।  लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।  उसके भाई को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया है।