ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

दुर्गा पूजा पर अपराध की योजना बनाते 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, हथियार और कारतूस भी बरामद

SIWAN: दुर्गा पूजा पर अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीवान में 3 हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्टल और एक कट

दुर्गा पूजा पर अपराध की योजना बनाते 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, हथियार और कारतूस भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: दुर्गा पूजा पर अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीवान में 3 हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्टल और एक कट्टा समेत 15 जिंदा कारतूस और सात खोखा बरामद किया है।


शनिवार को सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने इस बात जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर सिवान पुलिस ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी दौरान इन तीनों अपराधियों के अपराध की योजना बनाते पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर गांव से हुई है। 


तीनों अपराधी हिस्ट्रीशीटर हैं और पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सघन जांच अभियान तेज कर दिया है। दुर्गा पूजा में आपराधिक घटनाएं ना हो इससे हर चौक चौराहे पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। विधि व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की गिरफ्तार तुरंत करने का निर्देश दिया गया है।