ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दारोगा की वर्दी पहन लोगों पर रौब दिखाती थी महिला, ब्यॉयफ्रेंड की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा

SIWAN: सीवान जिले से एक फर्जी महिला दारोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला को वर्दी के साथ पकड़ा गया है। महिला शादीशुदा है जो पुलिस की वर्दी पहनकर प्रेमी से मिला करती थी।

दारोगा की वर्दी पहन लोगों पर रौब दिखाती थी महिला, ब्यॉयफ्रेंड की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: सीवान जिले से एक फर्जी महिला दारोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला को वर्दी के साथ पकड़ा गया है। महिला शादीशुदा है जो पुलिस की वर्दी पहनकर प्रेमी से मिला करती थी। खुद को दारोगा बता वह लोगों पर रौब दिखाती थी। प्रेमी को भी वह पुलिस की वर्दी का रौब झाड़ती थी। इसी बात से गुस्साएं प्रेमी ने इसकी शिकायत डायल 112 से कर दी। फिर क्या था मौके पर पहुंची पुलिस ने फर्जी महिला दारोगा को गिरफ्तार कर लिया। 


सीवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि डायल 112 को मिली सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। लड़की को पकड़कर महिला थाना को सौंपा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। महिला ने अपना नाम रुखसार बताया है। वह पटना की रहने वाली है। 


जिस वक्त उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया वह दारोगा का वर्दी पहनी हुई थी। इस तरह पुलिस ने फर्जी महिला दारोगा का खुलासा किया है। इसे महिला थाना पुलिस के हवाले किया गया है। फिलहाल महिला थाना पुलिस रुखसार से पूछताछ कर रही है। उसने ऐसा क्यों किया उसका मकसद क्या था? यह पता लगाने में सीवान पुलिस जुटी हुई है।