ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

BJP विधायक के घर चोरी, कई कागजात भी ले भागे बदमाश

SIWAN: खबर सीवान जिले की है, जहां बीजेपी के एक विधायक के घर चोरी हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर का है। यहां बीजेपी विधायक अरुण कुमार सिन्हा के घर को निशाना बनाक

BJP विधायक के घर चोरी, कई कागजात भी ले भागे बदमाश
First Bihar
2 मिनट

SIWAN: खबर सीवान जिले की है, जहां बीजेपी के एक विधायक के घर चोरी हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर का है। यहां बीजेपी विधायक अरुण कुमार सिन्हा के घर को निशाना बनाकर बदमाशों ने चोरी कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। 




चोरी की इस घटना के बाद कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने थाने में आवेदन दिए। उनका कहना है कि श्रीनगर स्थित उनके राजशाही उत्सव हॉल में देर रात चोर घुस गए। इस दौरान पड़ोसी ने चोर को देख भी लिया। जब उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो सभी लोग जाग गए, लेकिन तब तक चोर फरार हो गया।




लिखित आवेदन में बीजेपी विधायक ने आगे बताया है कि जब मेरी नींद खुली तो मैं मोबाइल और पर्स खोजने लगा। तब पता चला कि चोर मेरा मोबाइल और पर्स अपने साथ लेकर भाग गया है। पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड, विधायक परिचय पत्र, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं राधा कृष्ण मंदिर (पटना) द्वारा दिया गया ऑनर कार्ड, आवश्यक कागजात के अलावा कैश भी था।

टैग्स