ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

बिहार: युवक के मर्डर के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने 5 घरों को फूंका, महिला की पीट-पीटकर हत्या

SIWAN: सीवान में एक युवक की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के पांच घरों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान एक महिला की पीट-पीटकर हत्या

बिहार: युवक के मर्डर के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने 5 घरों को फूंका, महिला की पीट-पीटकर हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: सीवान में एक युवक की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के पांच घरों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी जबकि तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलंऊ पंचायत के लेरुआ गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।


बताया जा रहा है कि लेरुआ गांव निवासी डॉ. राजेन्द्र मिश्रा के बेटे की बारात थी। शादी में शामिल होने के लिए महिलाएं एक गाड़ी पर सवार होकर छपरा जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही गाड़ी लेरुआ गांव में नटों की बस्ती के पास पहुंची, बाइक सवार पांच बदमाशों ने महिलाओं से लूटपाट की कोशिश की। तभी गांव का ही रहने वाला सागर साह अपनी बाइक से बारात में शामिल होने के लिए अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था।


जब सागर ने महिलाओं के साथ लूटपाट का विरोध किया तो बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसका दोस्त प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। घटन से आक्रोशित मृतक के परिजन आरोपियों के घर पहुंचे और पांच घरों को आग के हवाले कर दिया।इस दौरान आक्रोशित लोगों ने करीब आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घालय एक महिला की मौत हो गई।इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने हालात को काबू में किया।