ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

बिहार : विवाहिता की हत्या के बाद शव को जला रहे थे ससुराल वाले, पुलिस पहुंची तो हो गए फरार

SIWAN : खबर सीवान से है, जहां रिश्तों को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है। घटना जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के कोईरिया हकाम गांव की है। यहां दहेज के लोभी ससुराल वालों ने एक विवाहि

बिहार : विवाहिता की हत्या के बाद शव को जला रहे थे ससुराल वाले, पुलिस पहुंची तो हो गए फरार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SIWAN : खबर सीवान से है, जहां रिश्तों को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है। घटना जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के कोईरिया हकाम गांव की है। यहां दहेज के लोभी ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी और शव को चोरी छुपे जला दिया। महिला के मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख ससुराल वाले महिला के शव को जलता हुआ छोड़कर फरार हो गए।


जानकारी के मुताबिक गोपालगंज के सेमरावना गांव निवासी रामदर्शन सिंह ने अपनी बेटी सरिता कुमारी की शादी पांच साल पहले कोईरिया हकाम गांव निवासी सोनू सिंह से  की थी। शादी के समय मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार लड़के वालों को दहेज भी दिया था। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा, बाद में ससुराल वाले दहेज में और पैसों की मांग करने लगे। 


पैसे नहीं मिलने पर सरिता को आएदिन प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच सरिता ने एक बच्ची को भी जन्म दिया लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुई और मौका पाकर ससुराल वालों ने सरिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद ससुराल के लोग सरिता का शव एक खेत में जला रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को संदिग्ध मौत की सूचना दे दी। पुलिस के अनुसार किसी अज्ञात शख्स ने सूचना दी थी कि एक महिला की हत्या उसके ससुराल में कर दी गई है और ससुराल वाले चोरी छुपे शव को जला रहे हैं।


सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस गांव में पहुंच गई। खेत में विवाहिता का शव जला रहे ससुराल वालों ने जब पुलिस को देखा तो उनके होश उड़ गए और ससुराल के सभी लोग शव को जलता छोड़ मौके से फरार हो गए, हालांकि तबतक महिला का शव पूरी तरह से जल चुका था। फिलहाल पुलिस मृतका के मायके वालों के बयान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।