ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पूरा इलाका, मवेशी सप्लायर पर अंधाधुंध फायरिंग

SIWAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य में अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती हो। इसी कड़ी में अ

बिहार : सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पूरा इलाका, मवेशी सप्लायर पर अंधाधुंध फायरिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य में अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक मवेशी सप्लायर को गोली मार दी, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया।  घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


वहीं, मवेशी सप्लायर की पहचान नन्दू यादव के रुप में हुई है, जो राजघाट गांव मीरगंज थाना जिला गोपालगंज का रहने वाला ह। अब आज सुबह अपराधियों ने उसे उस वक्त गोली मार दी, जब वह एक पिकअप पर मवेशी लाद कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नूरुद्दीन पुर गांव पहुंचा था। मवेशी सप्लायर नंदू मवेशी खरीद बिक्री का काम करता है, इसे लेकर हमेशा उसका सिवान आना जाना रहता था। 


बताया जा रहा है कि, आज जैसे ही वो सुबह-सुबह नूरुद्दीनपुर गांव पहुंचा, पहले से घात लगाए दो की संख्या में अपराधियों ने उसे पर पिस्तौल तान दी और उसे मवेशी उतारने को कहा। जिसके बाद मवेशी सप्लायर नंदू यादव से अपराधियों की बकझक हो गई और बदमाशों ने उसे गोली मार दी। फिलहाल घटना के सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले। 


उधर, गोलीबारी की घटना के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी अरविंद कुमार से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वही मुंशी डयूटी पर मौजुद कयामुद्दीन अली ने बताया कि मवेशी उतारने को लेकर के अपराधियों ने नंदू कुमार यादव को गोली मारी है। उसको इलाज के लिए नजदीक अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे हुए हैं।