ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार : शराब माफिया को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

SIWAN : खबर सीवान से आ रही है, जहां शराब माफिया को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हमले में थानेदार सेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। रविवार की र

बिहार : शराब माफिया को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : खबर सीवान से आ रही है, जहां शराब माफिया को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हमले में थानेदार सेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। रविवार की रात पुलिस टीम छापेमारी करने के लिए पचरुखी थाना क्षेत्र के मंदिरापाली गांव पहुंची थी। इसी दौरान शराब माफिया सत्येंद्र यादव उर्फ छोटन यादव और उसके समर्थकों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।


इस दौरान शराब माफिया के समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायलों में थानाध्यक्ष ददन सिंह, कमलदेव मांझी, संजीव कुमार, सुनील कुमार और ड्राइवर कृष्णा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि छोटन यादव इलाके का दबंग शराब माफिया है, जिसे शराब के 3 मामले में गिरफ्तार करने पुलिस टीम उसके गांव पहुंची थी। घायल सभी पुलिसकर्मियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां सभी की स्थिति बेहतर है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।


बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब शराब माफिया के लोगों ने पुलिस पर हमला किया हो। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके पहले भी इसी थाने के निवर्तमान दारोगा रामप्रवेश भी छापेमारी करने गए थे तो इन लोगों ने हमला किया था।