ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार: शादी समारोह में पैसे लुटा रहे थे BJP-JDU नेता, डांसर को छुकर करने लगे अश्लील हरकत, वीडियो वायरल

SIWAN: मामला सीवान का है, जहां जेडीयू और भाजपा नेता का बारबालाओं पर रुपए उड़ाकर डांस का वीडियो सामने आय़ा है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। हद तो तब हो गई

बिहार: शादी समारोह में पैसे लुटा रहे थे BJP-JDU नेता, डांसर को छुकर करने लगे अश्लील हरकत, वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

SIWAN: मामला सीवान का है, जहां जेडीयू और भाजपा नेता का बारबालाओं पर रुपए उड़ाकर डांस का वीडियो सामने आय़ा है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। हद तो तब हो गई जब एक नेता डांस करते हुए अश्लीलता पर उतर आए और आपत्तिजनक हरकत करने लगें।


वायरल वीडियो में दो नेता नजर आ रहे हैं, जिसमें एक नेता जेडीयू के जिला कार्यकारिणी सदस्य पप्पू पटेल हैं तो वहीं दूसरे नेता भागर पंचायत के मुखिया और जिला भाजपा कार्यसमिति के सदस्य ललन यादव हैं। हालांकि इस वीडियो को लेकर अभी तक दोनों नेताओं का कोई बयान सामने नहीं आया है। न ही वे किसी का फोन उठा रहे हैं और अगर किसी का फोन उठा भी तो नेता जी की ओर से सिर्फ एक ही बात सामने आई कि मुझे इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना है।


ये मामला सीवान के सिसवन प्रखंड मुख्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक सिसवन में दो दिन पहले एक शादी थी। इसी दौरान नेता जी बेकाबू हो गए और डांसर के साथ थिरकने लग गए। एक बार तो वे बार-बालाओं को छुने की भी कोशिश करने लगे। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसपर पुलिस का कहना है कि फिलहाल हमें मामले की जानकारी नहीं मिली है।

टैग्स