ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार में फिर तेजाब कांड: ऑर्केस्ट्रा संचालक को तेजाब से नहलाया, तड़प-तड़पकर मौत

SIWAN : बिहार के सीवान जिले से एक बार फिर तेजाब कांड जैसी घटना दोहराई गई. दरअसल, पुलिस को तेजाब से जले युवक का शव मिला जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई. मामले की जानकारी जैसे ही स्थ

बिहार में फिर तेजाब कांड: ऑर्केस्ट्रा संचालक को तेजाब से नहलाया, तड़प-तड़पकर मौत
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : बिहार के सीवान जिले से एक बार फिर तेजाब कांड जैसी घटना दोहराई गई. दरअसल, पुलिस को तेजाब से जले युवक का शव मिला जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई. मामले की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया. मृतक की डेड बॉडी देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. 


मामला सीवान जिले के जीबीनगर थाना के नथनपुरा चंवर का बताया जा रहा है जहां तेजाब से जले एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान तरवारा बाजार स्थित सरगम आर्केस्ट्रा के संचालक मंटू कुमार के रूप में हुई. मृतक मंटू नथनपुरा गांव का ही रहने वाला था. वो पिछले कई सालों से विभिन्न ऑर्केस्ट्रा पार्टी में रहकर काम करता था. इसी बीच उसने खुद का अपना ऑर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप बना लिया था जो इलाके में काफी मशहूर है. सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. 


जानकारी के अनुसार, नथनपुरा गांव के चंवर में गांव के कुछ युवक शौच के लिए गए थे. तभी उनकी नजर एक युवक के शव पर पड़ी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाने में दी. जीबीनगर थाने के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि इसकी हत्या कैसे की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में मंटू के कुछ करीबियों से पूछताछ कर पुलिस अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. 

टैग्स