ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार में फिर लव जिहाद: कलीमुद्दीन ने खुद को हिंदू बता लड़की से रचाई शादी, बाद में जबरन कराया धर्म परिवर्तन

SIWAN: सीवान में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने मुस्लिम शिक्षक पर आरोप लगाया है कि उसने खुद को हिन्दू बताकर पहले तो उससे कोर्ट मैरिज की और बाद में अपना ध

बिहार में फिर लव जिहाद: कलीमुद्दीन ने खुद को हिंदू बता लड़की से रचाई शादी, बाद में जबरन कराया धर्म परिवर्तन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SIWAN: सीवान में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने मुस्लिम शिक्षक पर आरोप लगाया है कि उसने खुद को हिन्दू बताकर पहले तो उससे कोर्ट मैरिज की और बाद में अपना धर्म बताकर महिला का धर्म परिवर्तन करा दिया। शादी के बाद जब महिला ने बेटी को जन्म दिया तो आरोपी अब दूसरी लड़की से शादी करने की बात कह रहा है।


दरअसल, पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपी कलीमुद्दीन शेख ने खुद को समीर खन्ना बताकर उससे शादी की और बाद में बताया कि वह मुस्लिम धर्म का है। इसके बाद जबरन हिन्दू महिला का धर्म परिवर्तन करा दिया। आरोपी शिक्षक कलीमुल्लाह हाथ में रक्षा सूत बांधता है और माथे पर तिलक भी लगाता है और खुद को हिन्दू बताकर कई हिन्दू लड़कियों को अपनी जाल में फंसा रखा है।


पीड़ित महिला ने सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा से न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कलीमुल्लाह शेख उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित बसंतपुर गांव का रहने वाला है और सीवान में रहकर पिछले 6 सालों से इंस्टीट्यूट चलाता है। दोनों के बीच 2016 से अफेयर चल रहा था। लड़की के घर वालों ने जब लड़की के लिए रिश्ता देखते तो आरोपी किसी तरह शादी रुकवा देता था।


पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे अपना नाम समीर खन्ना बताया था और खुद को हिन्दू धर्म का बताया करता था। कलीमुद्दीन ने 17 मार्च 2017 को पीड़िता से पहले कोर्ट मैरिज की फिर उसके बाद समीर ने उसे अपना धर्म बताया। इसके बाद जबरन महिला का नाम बदलकर रत्ना से आयशा खातून रख दिया और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक मदरसे से उसने निकाह कर लिया।


इसी बीच पीड़ित महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को जन्म देने से नाराज होकर आरोपी दूसरी लड़की से शादी रचाने के ख्वाब देखने लगा। इसके बाद महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। इस बात की जानकारी मिलते ही आरोपी शिक्षक समीर उर्फ समीर सिद्दीकी उर्फ कलीमुल्लाह अपना कोचिंग संस्थान बंद कर फरार हो गया है। इस मामले में सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने संबंधित थाने को जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।