ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में बखौफ हुए शराब तस्कर, चेकिंग के दौरान ASI को कार से कुचल कर मार डाला

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों की गाड़ी से कुचल कर एक एएसआई की मौत हो गई जबकि एक अन्य चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत

बिहार में बखौफ हुए शराब तस्कर, चेकिंग के दौरान ASI को कार से कुचल कर मार डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों की गाड़ी से कुचल कर एक एएसआई की मौत हो गई जबकि एक अन्य चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टीकरी नहर के पास की है। घटना को अंजाम देने के बाद तस्करों की गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर किनारे पलट गई।


मृतक एएसआई सुरेंद्र कुमार गहलोत हुसैनगंज थाने में पदस्थापित थे।  बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर रात वे चौकीदार और तीन अन्य जवानों के साथ टिकारी नगर पर खड़े थे। सुबह करीब तीन बजे एएसआई सुरेंद्र कुमार ने तस्करों की आ रही गाड़ी को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान तस्करों ने उन्हें रौंद डाला। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक चौकीदार घायल हो गया।


इधर, घटना को अंजाम देकर तस्कर तेज गति से भागने लगे। इसी दौरान उनकी गाड़ी नहर किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। एएसआई सुरेंद्र कुमार गहलोत नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के रहने वाले थे और पिछले दो वर्षों से हुसैनगंज थाने में पदस्थापित थे। इस घटना के बाद जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।