ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में सबसे बड़ा पाप! कर्ज नहीं लौटाया तो 11 साल की मासूम से 40 साल के शख्स ने रचाई शादी, वीडियो वायरल हुआ तो एक्शन में आई पुलिस

SIWAN: इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना बिहार के सीवान जिले में हुई है। यहां एक महिला को अपनी गरीबी की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। कर्ज के दो लाख रुपए नहीं लौटा पाने के कारण कर्

बिहार में सबसे बड़ा पाप! कर्ज नहीं लौटाया तो 11 साल की मासूम से 40 साल के शख्स ने रचाई शादी, वीडियो वायरल हुआ तो एक्शन में आई पुलिस
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SIWAN: इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना बिहार के सीवान जिले में हुई है। यहां एक महिला को अपनी गरीबी की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। कर्ज के दो लाख रुपए नहीं लौटा पाने के कारण कर्ज देने वाले महिला के रिश्तेदार ने उसकी 11 साल की बेटी से जबरन शादी रचा ली है। युवक पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पहले तो कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन जब शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


दरअसल, मैरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला बुच्ची देवी ने पास के गांव लक्ष्मीपुर में रहने वाले अपने रिश्तेदार महेंद्र पांडेय से कर्ज के तौर पर दो लाख रुपए लिए थे। काफी दिनों तक जब महिला कर्ज के पैसे वापस नहीं कर सकी तो कर्ज देने वाले युवक ने उसके ऊपर दवाब बनाना शुरू कर दिया। लाख कोशिशों के बावजूद गरीब महिला कर्ज के रूपए नहीं चुका पा रही थी। इसी बीच कर्ज देने वाले युवक ने महिला के सामने प्रस्ताव रखा कि वह उसकी बेटी को अपने पास रखकर पढ़ाना लिखाना चाहता है। जिसके बाद महिला ने अपनी 11 साल की बेटी को उसके पास छोड़ दिया। कर्ज में दिए रुपए वापस नहीं मिलता देख एक दिन 40 वर्षीय युवक ने नाबालिग लड़की से जबरन शादी रचा ली।


बच्ची की मां का कहना है कि वह चाहती है कि उसकी बेटी वापस घर लौट आए। वहीं नाबालिग लड़की का कहना है कि उसकी मां ने ही उसे महेंद्र पांडेय के पास छोड़कर चली गई है। लड़की ने बताया कि उसकी मां ने महेंद्र पांडेय से कर्ज लिया था। उधर, पहले से शादीशुदा और दो बच्चो के पिता महेंद्र पांडेय लगातार बयान बदल रहा है। आरोपी कहता है कि उससे लगती हुई है, जो भी सजा मिलेगी भुगत लेगा। वहीं लड़की की मां को फोन कर धमकी देता है कि उसने बात बढ़ाई तो अंजाम बुरा होगा। आरोपी युवक रिश्ते में लड़की का चाचा लगता है।


काफी कोशिशों के बावजूद जब आरोपी महेंद्र पांडेय बच्ची को वापस नहीं किया तो नाबालिग लड़की की मां बुच्ची देवी ने मैरवा थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पहले तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया लेकिन बाद में जब शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन नें आई और छापेमारी कर नाबालिग बच्ची को महेंद्र पांडेय के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।