ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : हाई स्कूल के कैंपस में मिली महिला की डेड बॉडी, इलाके में हड़कंप

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सीवान जिले से सामने आ रही है जहां हाई स्कूल में अज्ञात महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद प

बिहार : हाई स्कूल के कैंपस में मिली महिला की डेड बॉडी, इलाके में हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सीवान जिले से सामने आ रही है जहां हाई स्कूल में अज्ञात महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल महिला की पहचान नहीं की जा सकी है. मामले की छानबीन की जा रही है. 


घटना जिले के मैरवा थाना इलाके के कैथौली स्कूल की है. मिली जानकारी के अनुसार,  स्कूल के बरामदे में एक अज्ञात महिला की लावारिश स्थिति में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि कैथौली गांव के लोग आज सुबह जब टहलने के लिए निकले थे. तभी कथौली गांव के हाई स्कूल के बरामदे में एक बुजुर्ग महिला की लाश लावारिस स्थिति में पड़ी हुई मिली. 


ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मैरवा थाने की पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची मैरवा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं अब तक महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है. 

टैग्स