ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार: शादीशुदा महिला के साथ मामा ने बनाया शारीरिक संबंध, सोशल मीडिया पर वायरल किया अश्लील वीडियो

SIWAN : बिहार के सीवान जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. दरअसल एक शादीशुदा महिला ने अपने मामा के ऊपर शारीरिक संबंध बनाकर उसका अश्लील वीडियो

बिहार: शादीशुदा महिला के साथ मामा ने बनाया शारीरिक संबंध, सोशल मीडिया पर वायरल किया अश्लील वीडियो
First Bihar
3 मिनट

SIWAN : बिहार के सीवान जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. दरअसल एक शादीशुदा महिला ने अपने मामा के ऊपर शारीरिक संबंध बनाकर उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि उसका पति बाहर रहता है और उसकी गैरमौजूदगी में  मामा और उसके बीच शारीरिक संबंध थे. अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पति ने उसे छोड़ दिया है. पुलिस मामला नहीं दर्ज कर रही है.


घटना सीवान जिले के एमएच नगर थाना की है, जहां पतिवाव गाँव में रहने वाली एक महिला का अश्लील वीडियो उसके मामा ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. बताया जा रहा है की पीड़ित महिला पहले से शादीशुदा थी लेकिन उसका पति बाहर रहता था. पति के बाहर जाने के बाद महिला और उसके मामा सत्येंद्र सिंह के बीच शारीरिक संबंध बन गया. दोनों तक़रीबन एक साल से फिजिकल रिलेशनशिप में रहे. 


महिला का आरोप है कि आरोपी मामा सत्येंद्र सिंह उसे वीडियो कॉलिंग कर गंदी-गंदी बात करता था. दोनों के बीच शारीरिक संबंध का वीडियो उसके मामा ने मोबाइल में कैद कर लिया था. उसी वीडियो के आधार पर मामा ने महिला को ब्लैकमेल भी किया और कई बार धमकी भी दी. 


बिहार: शादीशुदा महिला के साथ मामा ने बनाया शारीरिक संबंध, सोशल मीडिया पर वायरल किया अश्लील वीडियो


इधर पीड़ित महिला के पति को इन सभी बातों की जानकारी हुई तो उसने अब अपनी पत्नी को घर में रखने से साफ इंकार कर दिया है. जानकारी मिली है कि महिला के चार बच्चे भी हैं. पति द्वारा घर से निकाले जाने और मामा की करतूत को लेकर उसने पुलिस से भी कई बार शिकायत की लेकिन पुलिस पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया. 


बिहार: शादीशुदा महिला के साथ मामा ने बनाया शारीरिक संबंध, सोशल मीडिया पर वायरल किया अश्लील वीडियो


पीड़ित महिला अब इंसाफ के लिए थाने का चक्कर काट रही है. महिला का कहना है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता