ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : हर्ष फायरिंग में एक शख्स की मौत, शादी के घर में पसरा मातम

SIWAN : बिहार के सीवान जिले में शादी-विवाह के घर में मातम पसर गया. समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई. गोली लगने की वजह से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई.

बिहार : हर्ष फायरिंग में एक शख्स की मौत, शादी के घर में पसरा मातम
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : बिहार के सीवान जिले में शादी-विवाह के घर में मातम पसर गया. समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई. गोली लगने की वजह से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सीवान के जामो थाना इलाके के सिसवा गांव में लौवान गांव से बारात आई थी. निकाह के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी. फायरिंग में चली गोली दो युवकों को जा लगी, जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. लोग इधर उधर भागने लगे. 


आनन फानन में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं, दूसरे युवक की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हाई सेंटर रेफर कर दिया. 


मृतक युवक की पहचान झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले मोहम्मद फारूक के बेटे मो. रफीक के रूप में हुई है. वहीं, घायल युवक सीवान के पुरानी किला के रहने वाले साहेब हुसैन का मो. कुर्बान बताया जाता है. 


शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मौत के बाद शादी समारोह की खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया. घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच की जा रही है. 

टैग्स