ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सीवान में बड़ी वारदात, 10 लाख रंगदारी नहीं देने पर मां-बेटे को मारी गोली

SIWAN : बिहार में अपराधी एकदम बेखौफ हो गए हैं. लॉकडाउन में भी बदमाश आये दिन बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. ताजा मामला सीवान जिले का है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़

सीवान में बड़ी वारदात, 10 लाख रंगदारी नहीं देने पर मां-बेटे को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : बिहार में अपराधी एकदम बेखौफ हो गए हैं. लॉकडाउन में भी बदमाश आये दिन बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. ताजा मामला सीवान जिले का है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े मां-बेटे को गोली मार दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सीवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र की है, जहां माधोपुर गांव में अपराधियों ने 10 लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर मां-बेटे को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण मां और बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर दोनों घायलों का इलाज करने में जुटे हुए हैं.


दिनदहाड़े हुई इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. सीवान पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जीबी नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. जांच चल रही है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता