ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार के अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म, पिस्टल दिखा स्वर्ण कारोबारी से लूट लिए लाखों के गहने

SIWAN: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। हर दिन कहीं ना कहीं से लूट, चोरी, डकैती, हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने सीवान में लू

बिहार के अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म, पिस्टल दिखा स्वर्ण कारोबारी से लूट लिए लाखों के गहने
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। हर दिन कहीं ना कहीं से लूट, चोरी, डकैती, हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने सीवान में लूक की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। देर रात दो बदमाशों ने आभूषण कारोबारी से पिस्टल दिखाकर लाखों के सोने चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना नौतन थाना क्षेत्र के बंका मोड़ के पास की है।


जानकारी के अनुसार बंका मोड़ के पास आदित्य कॉंपलेक्स मार्केट में आभूषण कारोबारी विजय सोनी की दुकान है। विजय सोनी अपनी दुकान बंद कर बाइक से पचलखी गांव में ऑर्डर की ज्वेलरी पहुंचाने जा रहे थे। तभी नौतन थाना क्षेत्र के हसुआ कलाम गांव के पास दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दे दिया। अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पहले आभूषण कारोबारी को रूकवाया और बाद में गोली मारने की धमकी देकर गहनों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।


आसपास के लोग जबतक विजय सोनी की मदद करते इससे पहले ही बदमाश बैग लेकर फरार हो गए थे। बैग में करीब 2 लाख की ज्वेलरी थी। घटना के बाद आभूषण कारोबारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पूरे मामले पर थानाध्यक्ष ने बताया कि, विजय अपनी दुकान से ज्वेलरी लेकर किसी ग्राहक के घर पहुंचाने जा रहा था, तभी दो अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। मामले की जांच की जा रही है।