ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: ईंट-भट्ठा संचालक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंका

SIWAN : बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक ईंट-भट्ठा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नौतन थाना क्षेत्र के चोरवा चैनपुर गांव की है। सुबह-सुबह हुई इस वारदा

बिहार: ईंट-भट्ठा संचालक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक ईंट-भट्ठा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नौतन थाना क्षेत्र के चोरवा चैनपुर गांव की है। सुबह-सुबह हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र स्थित चैनपुर गांव निवासी ईंट भट्ठा संचालक देवेंद्र सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक देवेन्द्र सिंह हर रोज की तरह सोमवार को भी अपने घर से अपनी चिमनी पर जा रहे थे इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक ईंट-भट्ठा संचालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। गोपालगंज की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है और तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल इलाके की सभी मुख्य सड़कों को सील कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।