ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: डॉक्टर की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने घर के बाहर ही मार दी गोली

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर एक होम्योपैथिक डॉक्टर की हत्या कर दी। डॉक्टर अपने घर के बाहर सो रहे थे, तभी देर रात बदमाश वहां पहुंचे और गोली मारकर ड

बिहार: डॉक्टर की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने घर के बाहर ही मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर एक होम्योपैथिक डॉक्टर की हत्या कर दी। डॉक्टर अपने घर के बाहर सो रहे थे, तभी देर रात बदमाश वहां पहुंचे और गोली मारकर डॉक्टर को मौत की नींद सुला दी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव की है।


मृतक की पहचान मथुरापुर गांव निवासी होम्योपैथी डॉक्टर राज बिहारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात खाना खाने के बाद राज बिहारी अपने घर के बाहर बने झोपड़ी में सोने के लिए चले गए।इसी बीच देर रात बदमाश वहां पहुंचे और राज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और डॉक्टर को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों को खंलागने में जुट गई है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।