ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार: CSP संचालक से दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, गन प्वाइंट पर लाखों रुपए ले भागे बदमाश

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक से 5 लाख रुपये की लूटकर फरार हो

बिहार: CSP संचालक से दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, गन प्वाइंट पर लाखों रुपए ले भागे बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक से 5 लाख रुपये की लूटकर फरार हो गए। सीएसपी सेंटर से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ के पास की है। 


दरअसल, कदम मोड़ स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा की सीएसपी सेंटर जिस मकान में है, उस मकान के मालिक बृजभूषण सिंह का पैसा लेकर सीएसपी का स्टाफ अभिषेक मंगलवार को उनके घर से निकला था। अभिषेक सीएसपी के पास पहुंचा ही था कि बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर रूपयों से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। बैग में 5 लाख रुपये थे।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है। दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।