ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: भाई ने दी प्यार करने की खौफनाक सजा, बहन और उसके प्रेमी की चाकू गोदकर ले ली जान

SIWAN: दिल दहला देने वाली घटना सीवान से सामने आई है, जहां एक भाई ने अपनी ही सगी बहन और उसके प्रेमी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना दारौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर

बिहार: भाई ने दी प्यार करने की खौफनाक सजा, बहन और उसके प्रेमी की चाकू गोदकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: दिल दहला देने वाली घटना सीवान से सामने आई है, जहां एक भाई ने अपनी ही सगी बहन और उसके प्रेमी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना दारौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर पंचायत के एक गांव की है। बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने चाकू गोदकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम दोनों प्रेमी युगल मिलने के लिए नहर के किराने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लड़की के भाई की नजर दोनों पर पड़ गई। फिर क्या था आरोपी भाई मोनू का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने बहन के प्रेमी राहुल कुमार राम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। जिससे मौके पर ही राहुल की मौत हो गई। इधर, आरोपी की बहन भागकर घर पहुंची और भाई की इस करतूत का विरोध किया। 


गुस्से में आपा खो चुके भाई ने बहन पर भी चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उसकी भी मौत हो गई। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी भाई ने घर में फांसी का फंदा भी बनाया था लेकिन इससे पहले ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और चाकू को भी जब्त कर लिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम गांव में कैंप कर रही है।