ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

बिहार: बंद पड़े मकान में लाखों की चोरी, गहने सहित 10 लाख का सामान ले भागा चोर

SIWAN : बिहार में चोरों का आतंक लगातार जारी है। ताज़ा मामला सिवान का है, जहां चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया है। दरअसल, मकान लंबे समय से बंद था। चोरों ने ताला तोड़कर 10 लाख के सामान चुरा लिए।

बिहार: बंद पड़े मकान में लाखों की चोरी, गहने सहित 10 लाख का सामान ले भागा चोर
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : बिहार में चोरों का आतंक लगातार जारी है। ताज़ा मामला सिवान का है, जहां चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया है। दरअसल, मकान लंबे समय से बंद था। चोरों ने ताला तोड़कर 10 लाख के सामान चुरा लिए। सामानों पर हाथ साफ़ कर चोर आसानी से भाग निकला। घटना दरौली थाना क्षेत्र के भिटौली इलाके की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ मकान मालिक स्व. जंग बहादुर पंडित के बेटे शंभु पंडित 4 महीने पहले अपने मकान का ताला बंद कर बाहर गए थे। 26 अक्टूबर की रात वह घर लौटे। घर पहुंचते ही उन्होंने जो नज़ारा देखा उससे उनके होश उड़ गए। चोरों ने मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर सात कमरों में से छह कमरे का ताला तोड़कर गहने समेत करीब 10 लाख रुपये के सामन चुरा लिए थे। उन्होंने तुरंत दरौली थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई। 




मकान मालिक शंभु पंडित ने बताया कि मकान के सभी कमरे में ताला बंद था। चोरों ने छह कमरों का ताला तोड़कर गहने ओर अन्य समान पर हाथ साफ़ कर दिया। शंभु पंडित जब अपने परिवार के लोगों के साथ बुधवार की रात छठ पर्व मनाने के लिए पहुंचे तो ये देख चौंक गए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

टैग्स