ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : बाजार से घर लौट रहे दो युवकों को अपराधियों ने मारी गोली, एक की मौत

SIWAN : बिहार के सीवान में अपराधियों का मनोबल बढ़ता दिखाई दे रहा है. ताजा मामला सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव के समीप की है. अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार

बिहार : बाजार से घर लौट रहे दो युवकों को अपराधियों ने मारी गोली, एक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : बिहार के सीवान में अपराधियों का मनोबल बढ़ता दिखाई दे रहा है. ताजा मामला सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव के समीप की है. अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी. इस घटना में जहा एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


बताया जाता है कि दोनों युवक बाजार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी. हमला करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. गोली लगने से एक युवक की  घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक की पहचान रामा जी यादव के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है. 


वहीं, इस घटना में कचनार गांव के रहने वाले मुन्ना यादव के पुत्र राकेश कुमार की मौत हो गई है. गोली मारने का आरोप गांव के कुछ युवकों पर लगा है लेकिन गोली क्यों मारी गई है, क्या कारण है इसका खुलासा नहीं हो पाया है. घटना की सूचना मिलते ही  सिसवन थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर ममाले की जांच में जुट गई गई. 

टैग्स