ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

ऑटो और बाइक की टक्कर में एक की घटनास्थल पर मौत, आधा दर्जन लोग घायल

SIWAN: सीवान में दर्दनाक हादसा हुआ है। ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर में ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार सहित करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घा

ऑटो और बाइक की टक्कर में एक की घटनास्थल पर मौत, आधा दर्जन लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: सीवान में दर्दनाक हादसा हुआ है। ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर में ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस हादसे में  बाइक सवार सहित करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।



घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मैरवा थाना इलाके के श्रीनगर के रहने वाले विद्याभूषण राम अपनी ऑटो से पैसेंजर लेकर जा रहे थे। मैरवा थाना क्षेत्र के ही बरासो गांव निवासी एक परिवार ऑटो में सवार था। उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित मिश्रौली गांव से लौटने के क्रम में सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो चालक विद्याभूषण राम की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि बाइक सवार सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।



दो युवकों की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। गंभीर रुप से घायलों में सीवान के धनौती गांव के स्वामी नाथ महतो के पुत्र दीपक महतो और राम आशीष महतो के पुत्र मृत्युंजय महतो शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मैरवा थाने की पुलिस और उत्तर प्रदेश के देवरिया के बनकता थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 


रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता