ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार: अनियंत्रित ट्रक ने 4 को रौंदा, 2 लोगों की मौत, 2 की हालत नाजुक

SIWAN: अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को रौंद डाला। इस घटना में एक किशोर की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा

बिहार: अनियंत्रित ट्रक ने 4 को रौंदा, 2 लोगों की मौत, 2 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को रौंद डाला। इस घटना में एक किशोर की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही घटनास्थल पर मौजूद एक बुजुर्ग ने जब इस हादसे को जैसे ही देखा बेहोश होकर वे सड़क किनारे गिर पड़े। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीण अधेड़ की मौत का कारण ट्रक की चपेट में आना बता रहे हैं। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 


घटना छपरा-सीवान मार्ग पर पड़ौली गांव के पास हादसा उस वक्त हुआ जब सभी अहले सुबह सड़क किनारे शौच कर रहे थे। मृतक की पहचान पड़ौली गांव निवासी रमेश सिंह का 10 वर्षीय पुत्र अभय कुमार के रूप में हुई है। जबकि बुजुर्ग की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायल दोनों किशोर गांव के अनिल सिंह के पुत्र रोहित कुमार और बृजकिशोर सिंह के पुत्र नीतीश कुमार बताए जा रहे हैं। 


घटना से गुस्साएं लोगों ने छपरा-सीवान मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा और फरार ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में लगे हैं। इस दौरान मुख्य सड़क पर यातायात बाधित हो गया है। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारे देखने को मिल रही है।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।