ब्रेकिंग
नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा

सीवान में पत्रकार राजेश को मारी गोली, इससे पहले भी दो बार हो चुका है जानलेवा हमला

SIWAN: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। ताजा मामला

सीवान में पत्रकार राजेश को मारी गोली, इससे पहले भी दो बार हो चुका है जानलेवा हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। ताजा मामला बिहार के सीवान जिले का है जहां अपराधियों ने इस बार एक पत्रकार को अपना निशाना बनाया है। पत्रकार राजेश अनल को गोली मारी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।  


बता दें कि अपराधियों पर नकेल कसने का मंत्र पुलिस कर्मियों को खुद डीजीपी आरएस भट्टी ने पिछले दिनों दिया था। उन्होंने कहा था कि अपराधियों को बैठने नहीं दें। यदि अपराधी बैठेगा तो खुराफात सोचेगा। अपराधियों को दौड़ाईए नहीं तो वो आपकों दौड़ाएगा। डीजीपी साहब की यह बात कुछ मायने में सही साबित हो रही है। सीवान सहित पूरे बिहार में अपराधी खुराफात मचा रहा है। कही लूट तो कही हत्या तो कही मारपीट गोलीबारी इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। 


सीवान की बात करे तो यहां के एक अखबार के पत्रकार को अपराधियों ने गोली मार दी है। सीवान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा भी होने वाली है। समाधान यात्रा से पहले अपराधियों ने पत्रकार राजेश अनल को गोली मार दी है। गोली कुल्हे और जांघ में जाकर लग गयी है। घायल राजेश को आनन-फानन मं अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है।


मिली जानकारी के अनुसार राजेश पर यह तीसरी बार हमला किया गया है। इससे पहले भी दो बार जानलेवा हमला किया जा चुका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घायल राजेश के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।  

सीवान में पत्रकार राजेश को मारी गोली, इससे पहले भी दो बार हो चुका है जानलेवा हमला

सीवान में पत्रकार राजेश को मारी गोली, इससे पहले भी दो बार हो चुका है जानलेवा हमला

सीवान में पत्रकार राजेश को मारी गोली, इससे पहले भी दो बार हो चुका है जानलेवा हमला