ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

सीवान में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, नालंदा में भी एक शख्स को लगी गोली

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही सीवान और नालंदा से जहां अपराधियों ने दो बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही सीवान और नालंदा से जहां अपराधियों ने दो बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी समेत दो लोगों को गोली मार दी है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


सीवान में स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली
पहली वारदात सीवान जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां राजा सिंह कॉलेज के पास अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक स्वर्ण व्यवसायी गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. जख्मी स्वर्ण व्यवसायी की पहचान रामराज्य मोड़ के रहने वाले सुरेन्द्र सोनिवक के बेटे संदीप सोनी के रूप में की गई है. वारदात की सूचना मिलते ही सीवान एसडीपीओ जीतेन्द्र पांडेय मौके पर पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. 


नालंदा में अपराधियों ने युवक को मारी गोली
दूसरी बड़ी वारदात नालंदा जिले की है. जहां बिन्द थाना इलाके के खानपुर गांव में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. घायल शख्स की पहचान सुनील यादव के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर अपराधियों ने युवक को गोली मारी है. एसएचओ ने बताया कि  बल्ली यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

टैग्स