ब्रेकिंग
Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत

सिवान के बहुचर्चित रईस खान की मुश्किलें बढ़ीं, फायरिंग और सिपाही की मौत के मामले में केस दर्ज

SIWAN : सिवान के बहुचर्चित रईस खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. रईस खान के ऊपर फायरिंग और एक सिपाही की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. आपको बता दें कि रईस खान के गांव गयासपुर में पुलि

सिवान के बहुचर्चित रईस खान की मुश्किलें बढ़ीं, फायरिंग और सिपाही की मौत के मामले में केस दर्ज
First Bihar
3 मिनट

SIWAN : सिवान के बहुचर्चित रईस खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. रईस खान के ऊपर फायरिंग और एक सिपाही की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. आपको बता दें कि रईस खान के गांव गयासपुर में पुलिस पर फायरिंग के मामले को लेकर रईस खान समेत चार नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस फायरिंग में जिस सिपाही को गोली लगी थी उसकी मौत हो गई थी और अब रईस खान इसी मामले में कानून की जद में आते दिख रहे हैं.



खान ब्रदर्स के नाम से चर्चित रईस खान पिछले कुछ अर्से से लगातार सुर्खियों में रहे हैं. कभी शहाबुद्दीन परिवार के साथ अदावत को लेकर तो कभी लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से मुलाकात को लेकर रईस खान खबरों में बने रहे हैं. लेकिन इस बार कानून के हाथ रईस खान तक पहुंच सकते हैं, क्योंकि मामला पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग से जुड़ा हुआ है. आपको बता दें कि सिसवन थाना प्रभारी के साथ गयासपुर में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया था. इस हमले में सिपाही बाल्मीकि यादव की मौत हो गई थी. पुलिस ने फायरिंग वाली जगह से लगभग आधा दर्जन मोबाइल फोन बरामद किए थे. इसी मोबाइल फोन के जरिए हमला करने वाले आरोपियों की पहचान पुलिस कर पाई है और इस मामले में शुरुआती सबूत मिलने के बाद रईस खान समेत चार के खिलाफ नामजद केस रजिस्टर्ड किया गया है. पांच अन्य को भी आरोपी बनाया गया है.



सिवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के मुताबिक पुलिस इस मामले में तहकीकात कर रही है और अपराधियों की पहचान भी की जा चुकी है. एफआईआर दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है. रईस खान समेत अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है और अगर इनकी गिरफ्तारी नहीं होती है तो पुलिस जल्द से जल्द कुर्की जब्ती की कार्यवाही भी करेगी. एसपी ने अभी कहा है कि अपराधी चाहे कितना भी रसूख वाला हो वह कानून के हाथ से बच नहीं सकता. पुलिस टीम के ऊपर हमला और सिपाही की मौत को लेकर सिवान पुलिस इस वक्त काफी सख्त तेवर में है.

टैग्स