ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सीवान में एक हफ्ते में दूसरी बड़ी लूट: ज्वेलरी शॉप से 20 लाख के गहने लूटे, हथियार लहराते भागे अपराधी

सीवान में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी लूट, बदमाशों ने खोरीपाकड़ बाजार में ज्वेलरी दुकान से 20 लाख के गहने लूटे। इससे पहले 27 नवंबर को 50 लाख की लूट। लगातार इन वारदातों से इलाके में दहशत का माहौल।

बिहार
अपराधियों का तांडव जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बावजूद बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अपराधियों में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। यही कारण है कि वो एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। 


सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़ बाजार में आधा दर्जन बाइक पर आए बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए 20 लाख रुपये का गहना लूट लिये और मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बदमाशों ने लूट के दौरान 5 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है।


गौरतलब है कि इससे पहले भी अपराधियों ने 27 नवंबर को लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी बाजार स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में दिनदहाड़े एक बड़ी लूट हुई थी, जिसमें अपराधियों ने कथित तौर पर 50 लाख से अधिक के गहने और नकदी लूटी थी। इस मामले में सिवान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया था कि इस लूट की पूरी योजना जेल में बंद एक अपराधी द्वारा बनाई गई थी। लूटा गया माल और हथियार भी बरामद कर लिया गया है। एक के बाद एक हो रही लूट की वारदात से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।