ब्रेकिंग
बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦बिहार विधान परिषद की बहाली में बड़ा ट्विस्ट! 7 पोस्ट पर रिजल्ट आने के बाद अब फिर हो रही सात सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा, जानिए क्या है वजह ✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...✦बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦बिहार विधान परिषद की बहाली में बड़ा ट्विस्ट! 7 पोस्ट पर रिजल्ट आने के बाद अब फिर हो रही सात सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा, जानिए क्या है वजह ✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...

बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

Bihar Crime News: सिवान में एक इंजीनियरिंग छात्र पर प्रेमिका के भाई की हत्या की साजिश रचने के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सिवान जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और आम लोगों को हैरान कर दिया है। एक इंजीनियरिंग छात्र पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका के भाई की हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का इस्तेमाल किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने हत्या की योजना बनाने, विभिन्न तरीकों की जानकारी जुटाने और यहां तक कि वारदात की ऑडियो रिकॉर्डिंग तैयार करने में भी AI की मदद ली थी।


पुलिस के अनुसार यह मामला सिवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गिरफ्तार आरोपी शाहनवाज आलम इंजीनियरिंग का छात्र है और छुट्टियों के दौरान अपने गांव आया हुआ था। उसका एक युवती के साथ प्रेम संबंध था, जिसका विरोध युवती का भाई कर रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने हत्या की साजिश रची।


जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कथित तौर पर AI टूल्स के जरिए हत्या के विभिन्न तरीकों की जानकारी हासिल की थी। वारदात के दौरान पीड़ित को घायल करने के बाद उसके मुंह पर मिट्टी डाल दी गई, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई।


मामले का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि आरोपी ने हत्या के दौरान हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी की थी। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह यह रिकॉर्डिंग अपनी प्रेमिका को सुनाना चाहता था, ताकि उसे पता चल सके कि उसके भाई की हत्या किस तरह की गई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।


घटना के तुरंत बाद गश्त कर रही पुलिस की नजर दो संदिग्ध युवकों पर पड़ी। दोनों पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे और उनके कपड़ों पर मिट्टी लगी हुई थी। शक होने पर पुलिस उन्हें थाने ले गई, जहां पूछताछ के दौरान हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहनवाज आलम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके नाबालिग भाई को भी कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया है।



पुलिस का कहना है कि यह मामला केवल प्रेम प्रसंग में हुई हत्या का नहीं, बल्कि अपराध में आधुनिक तकनीक और AI के संभावित इस्तेमाल का भी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी ने किन AI प्लेटफॉर्म्स का उपयोग किया और अपराध की योजना बनाने में तकनीक की भूमिका कितनी अहम रही।


नबीगंज थाना की थानाध्यक्ष सविता कुमारी ने कहा कि हत्या में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल का यह पहला ऐसा मामला है। आरोपी ने AI टूल्स की मदद से हत्या की योजना बनाई, विभिन्न तरीके सीखे और वारदात की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी तैयार की। हमारी टीम इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आरोपी ने किन AI प्लेटफॉर्म्स का उपयोग किया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता