ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू मारकर किया घायल, भूमि विवाद में वारदात को दिया अंजाम

Bihar Crime News: सीवान के धनौती थाना क्षेत्र के मोजाहिदपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को चाकू मारकर गंभीर रूप स

crime news
भूमि विवाद में खूनी खेल
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: सीवान के धनौती थाना क्षेत्र के मोजाहिदपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 


घायल की पहचान छठू यादव के रूप में हुई है। घायल छठू यादव को आनन-फानन में परिजनों ने सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच जमीन का विवाद काफी समय से चला आ रहा था। इसे लेकर गांव में कई बार पंचायती भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। 


रविवार को एक बार फिर से विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान छोटे भाई ने गुस्से में आकर छठू यादव को चाकू मार दिया। बचाव करने के दौरान छठू यादव के हाथ में भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता