ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: सीवान में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Bihar Crime News: बिहार के सीवान में एक ही थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य शख्स की हत्या का प्रयास किया गया है। शव को लेकर

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सीवान में एक ही थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य शख्स की हत्या का प्रयास किया गया है। शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंची पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया और पुलिसकर्मियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा है। इस दौरान अस्पताल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।


पहली घटना मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा की है, जहां बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए विशाल कुमार यादव नामक युवक को अगवा कर लिया और बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी जबकि दूसरी घटना सेवातापुर मौजे टोला की है, जहां वीर चौधरी के बेटे प्रमोद यादव की बगमाशों ने घर से बुलाकर हत्या कर दी। युवक का शव घर से कुछ ही दूर स्थित खेत से बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया।


तितरा बाजार निवासी भगवान यादव के बेटे विशाल यादव को बदमाशों ने रविवार की रात तितरा बाजार से अगवा कर लिया था। बाद में उसकी हत्या कर शव को स्कूल के पीछे फेंक दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जब सदर अस्पताल लेकर पहुंची तो लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। 


लोगों का आरोप था कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। लोगों का कहना था कि अगर पुलिस समय से पहुंच गई होती तो शायद विशाल आज जिंदा होता। मृतक के परिजनों ने हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।