ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Crime News :ज़मीन विवाद में कातिब पर जानलेवा हमला, PMCH रेफर

Crime News :सिवान में दिनदहाड़े फायरिंग, कातिब गंभीर रूप से घायल" सिवान में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बीते 24 घंटों में यह तीसरी गोलीबारी की घटना है.

सिवान अपराध, Siwan crime, गोलीबारी, firing, ज़मीन विवाद, land dispute, कातिब हमला, clerk attack, अपराधी, criminals, पुलिस जांच, police investigation, नौतन थाना, Nautan police station, सिवान रजिस्ट्री
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Crime News: सिवान में अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में यह तीसरी गोलीबारी की घटना है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला नौतन थाना क्षेत्र का है, जहां सिवान रजिस्ट्री कचहरी में कार्यरत कातिब नागेंद्र कुमार श्रीवास्तव पर दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग की गई। गंभीर रूप से घायल नागेंद्र को इलाज के लिए पहले सिवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए पटना PMCH रेफर कर दिया गया।

घात लगाकर किया हमला

जानकारी के मुताबिक, नौतन थाना क्षेत्र निवासी नागेंद्र कुमार श्रीवास्तव रोज की तरह सिवान रजिस्ट्री कचहरी जा रहे थे। जब वह पचलखी गांव के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल नागेंद्र को तुरंत सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना PMCH रेफर कर दिया गया।

जमीन विवाद के चलते रची गई साजिश?

घायल नागेंद्र श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन पर हमला ज़मीन विवाद के कारण कराया गया है। उन्होंने कहा कि वह हमलावरों को पहचानते नहीं हैं, लेकिन जिसके इशारे पर गोली चलाई गई, उसके साथ उनका पुराना ज़मीन विवाद चल रहा है| उन्होंने यह भी कहा, "अगर मैं लंबा कद का न होता, तो शायद बच नहीं पाता। मैं किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, लेकिन गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया हूं।" उन्होंने इस हमले के लिए मोहन चौधरी नामक युवक को ज़िम्मेदार ठहराया और पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस की प्रारंभिक जांच: जमीन विवाद का शक

नौतन थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा लग रहा है। उन्होंने कहा कि घायल के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अपराधियों की तलाश जारी है।

अपराधियों के बढ़ते हौसले, दहशत में लोग

सिवान में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं ने आम जनता को दहशत में डाल दिया है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाई जा सके।