ब्रेकिंग
Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बिहार में बनेंगे 100 नए सड़क-पुल, 21 हजार करोड़ का लोन लेगी सरकार; दीघा-कोइलवर गंगा पथ भी शामिल✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar Flood Relief: 12 अक्टूबर को बाढ़ पीड़ितों के खाते में आएंगे ₹7000, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बिहार में बनेंगे 100 नए सड़क-पुल, 21 हजार करोड़ का लोन लेगी सरकार; दीघा-कोइलवर गंगा पथ भी शामिल

70 साल के बुजुर्ग की निर्मम हत्या, पोखर से मिला शव; घर की टूटी खिड़की और गायब जेवर से गहराया रहस्य

सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र के भिठ्ठा गांव में 70 वर्षीय सोगारथ साह की हत्या से सनसनी फैल गई। शुक्रवार से लापता बुजुर्ग का शव शनिवार सुबह पोखर से बरामद हुआ। घर की टूटी खिड़की और गायब सोना-चांदी व जमीन के दस्तावेजों से हत्या की गुत्थी और उलझ गई है।

Bihar Crime News
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र के भिठ्ठा गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से सनसनी फैल गई है। सोगारथ साह शुक्रवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। शनिवार सुबह उनका शव गांव के एक पोखर से बरामद किया गया। मृतक के सिर पर चाकू से किए गए चार-पांच गहरे वार के निशान मिले हैं। घटनास्थल से लोहे का रॉड भी बरामद किया गया है।



परिजनों के अनुसार, सोगारथ साह शुक्रवार सुबह सामान्य दिनों की तरह घर से निकले थे। देर रात तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह गांव के पोखर में उनका शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर चाकू से किए गए चार-पांच गहरे वार के निशान मिले हैं। घटनास्थल के आसपास जांच के दौरान लोहे का एक रॉड भी बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने हत्या से पहले या उसके दौरान रॉड का इस्तेमाल किया हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।



हत्या के बाद जब परिजनों ने घर की स्थिति देखी तो खिड़की टूटी मिली। कमरे में रखी पेटी से करीब तीन भर सोना, 60 भर चांदी और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब मिले। जेवरात और जमीन के कागजात गायब मिलने के बाद पुलिस के सामने लूट और संपत्ति विवाद समेत कई एंगल से जांच करने की स्थिति बन गई है। हालांकि, परिजनों ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई है।



परिजनों का कहना है कि सोगारथ साह का किसी पुरानी बात को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार को आशंका है कि इसी रंजिश के चलते उनकी हत्या की गई है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।



पुलिस फिलहाल हत्या, लूट और पुरानी रंजिश समेत अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सोगारथ साह शुक्रवार सुबह घर से निकलने के बाद कहां गए थे और आखिरी बार किन लोगों के संपर्क में थे।



जांच के दौरान घर की टूटी खिड़की, गायब जेवरात, चांदी और जमीन के दस्तावेजों को भी अहम साक्ष्य माना जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी जुटा रही है। जरूरत पड़ने पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है।



70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के बाद भिठ्ठा गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह सोगारथ साह की हत्या कर शव को पोखर में फेंका गया, उससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और चोटों की प्रकृति को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस ने मामले में साक्ष्य जुटाने और आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता