ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

सीतामढ़ी में पैसे के विवाद में चाय विक्रेता की गला रेतकर हत्या, आरोपी आफताब आलम गिरफ्तार

सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र में पैसे के लेनदेन के विवाद में एक चाय विक्रेता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आफताब आलम को गिरफ्तार कर लिया।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के मधुबनी चौक पर सोमवार की शाम पैसे के लेनदेन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली विवाद में एक चाय विक्रेता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 


घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक की पहचान पुपरी थाना क्षेत्र निवासी मुसहर दास के 30 वर्षीय पुत्र उदय कुमार के रूप में हुई है। वह मधुबनी चौक पर चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वहीं हत्या का आरोप मो. जहागिर आलम के पुत्र आफताब आलम, जो मुर्गा की दुकान चलाता है, पर लगा है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच चाय के पैसे के लेनदेन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से उदय कुमार पर हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।


 इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आफताब आलम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है और हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए भी कार्रवाई जारी है।


 एसपी अमित रंजन ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और "कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।" फिलहाल पूरे इलाके में स्थिति सामान्य है तथा पुलिस एहतियातन निगरानी बनाए हुए है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता