ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

उधार नहीं देने पर शख्स ने दांत से काटे दुकानदार के कान, मामला सुन डॉक्टर भी हैरान

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पुपरी में उधार सामान ने मिलने पर शख्स ने पान दुकानदार की कान काट ली। यह जानकार आपको भी हैरानी होगी कि युवक ने अपने

उधार नहीं देने पर शख्स ने दांत से काटे दुकानदार के कान, मामला सुन डॉक्टर भी हैरान
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पुपरी में उधार सामान ने मिलने पर शख्स ने पान दुकानदार की कान काट ली। यह जानकार आपको भी हैरानी होगी कि युवक ने अपने दांत से ही दुकानदार के कान को काटकर अलग कर दिया। इस घटना के बाद दुकानदार की हालत खराब हो गई। दूकानदार की पहचान मनोज ठाकुर के रूप में की गई है, जिसकी पान की एक दुकान है। उसने बताया कि वह पुपरी के नारी पुल पर पान की दुकान चलाता है। 



ये घटना सोमवार देर शाम की है, जब थाना क्षेत्र के बेहटा के रहने वाले सरोज चौधरी और जलालपुर बेंगरी के संतोष राय दुकान पर आए और सामान मांगा। उसने दुकानदार से कहा कि वह पैसे बाद में दे देगा। इस पर दूकानदार मनोज ने उसे पहले का बकाया चुकाने को कहा, जिसके बाद युवक दुकानदार के साथ मारपीट करने लग गया। हद तो तब हो गई जब उसने दांत से उसके कान को काटकर अलग कर दिया है।



घायल अवस्था में मनोज ठाकुर को पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। पीएचसी के डॉक्टर ने बताया कि जख्मी का कान कटने से उसे सुनने में परेशानी हो रही है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। 

टैग्स