ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

तेज रफ्तार से भाग रही चोरी की ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस ने दबोचा

SITAMARHI : सीतामढ़ी में सड़क पर तेजी से भाग रही चोरी की एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि पुलिस ने चोरी के ट्रक को आगे से घेरकर रोकने की कोशिश की. तभी चोरी ट्रक की

तेज रफ्तार से भाग रही चोरी की ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, पुलिस ने दबोचा
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में सड़क पर तेजी से भाग रही चोरी की एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि पुलिस ने चोरी के ट्रक को आगे से घेरकर रोकने की कोशिश की. तभी चोरी ट्रक की स्पीड बहुत तेज थी ट्रक को लेकर भाग रहे चोर ने ट्रक को ब्रेक लगाकर रोकने की कोशिश की, जिसके बाद ट्रक दुर्घटना ग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गई.


बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के किसी व्यक्ति की ट्रक चोरी हो गई थी जो सीतामढ़ी की ओर तेजी से आ रही थी जिसकी जानकारी ट्रक मालिक को हुई. ट्रक मालिक ने मुजफ्फरपुर पुलिस को इस बारे में बताया. उसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस स्टेशन ने डाबरी पुलिस को इसकी जानकारी दी. 


बताया जा रहा है कि ट्रक भारत-नेपाल सीमा सोनवर्षा की तरफ तेजी से भागी आ रही है. इसके बाद सोनवर्षा पुलिस ने ट्रक को आगे से रोकने की कोशिश की और ट्रक काफी तूफानी रफ्तार से भाग रही थी. इसी दौरान ट्रक में तेज ब्रेक लगाने की वजह से ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गई. फिलहाल पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि ट्रक का ड्राइवर ट्रक चोरी कर भाग रहा था.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता