ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

घर पर चढ़कर 15 बदमाशों ने की फायरिंग, धमकाते हुए कहा-जमीन खाली नहीं किये तो पूरे परिवार को बम से उड़ा देंगे

SITAMARHI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का हैं जहां बेखौफ बदम

घर पर चढ़कर 15 बदमाशों ने की फायरिंग, धमकाते हुए कहा-जमीन खाली नहीं किये तो पूरे परिवार को बम से उड़ा देंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का हैं जहां बेखौफ बदमाशों ने एक घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने का काम किया है। फायरिंग करने के बाद भागने के दौरान 15 की संख्या में आए बदमाशों ने पीड़ित परिवार को धमकी देते हुए कहा कि जितना जल्दी हो सके जमीन पर बने घर को खाली कर दो नहीं बुरा अंजाम होगा। बम से पूरे परिवार को उड़ा देंगे। धमकी देने का बाद बदमाश फरार हो गये। इधर पीड़ित परिवार काफी दहशत में हैं। 


घटना सीतामढ़ी के सटीक कपरौल गांव का है जहां हुई फायरिंग की इस घटना के बारे में बताया जाता है कि जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने ऐसा किया है। रीगा थाना क्षेत्र के कपरौल में जमीन के विवाद को लेकर सुधीर पाल के घर पर चढ़कर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागी और मौके से फरार हो गये। 


बताया जाता है कि 15 की संख्या में हथियार से लैस होकर बदमाश पीड़ित के घर पर पहुंचे थे। बदमाशों ने कहा कि जमीन खाली कर दो वरना बम से हमला कर पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। यह धमकी मिलने से पूरा परिवार काफी दहशत में हैं। पीड़ित परिवार पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता